Thursday, 22 November 2012

ये तुम्हारी थी दानिशमंदी,जो आँखों से पड़ गए,
लब तो सी लिए थे अश्क तो पी लिए थे. 

यही सोच के कभी कुछ कहा नहीं हमने,
सुना था दिल के राज़ वो आँखों से पड़ते हैं.
जिंदगी के कुम्हलाहे हुए कागज़ पर ,वक्त ने कुछ शब्द उकेरें हैं
कहानी अभी अधूरी है,चंद शेर हैं जो पुरे हैं,

जो देखे थे ख्वाब कभी इन आँखों ने,
कुछ छीन लिए वक्त ने कुछ अभी अधूरे हैं,

जो भी करो ज़रा  जल्दी करना,
 उम्र को अभी होश नहीं,रंग अभी कुंवारे हैं.
छीन लो  कलम या  काट लो जुबान,
जो कहनी है दिल की आँखें क्या कम हैं.

 देखा जो मुद्दत बाद उन्हें इन आँखों ने,
तो हुआ ये अहसास,
ये आँखों की है नमी
या हंसी ही नम है.

गर तुम ही तुम हो तो क्या गम है,
गर हम ही हम हैं तो क्या हम हैं.

रख हाथ मैं तलवार,
या होंठो पे प्यार
देखें तेरी दोस्ती है हद
या तेरे दगा मैं दम है.
Ambar